फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: More than 100 roads still blocked due to snowfall, alert of Thunderstorm in many parts

मौसम: हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, 100 से अधिक सड़कें अभी भी ठप

Tue, 01 Mar 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 07:11 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक-दो स्थानों व तीन मार्च को अधिकांश भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। तीन मार्च को अंधड़ चलने का  भी येलो अलर्ट जारी किया है। चार व पांच मार्च को सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
himachal weather update: More than 100 roads still blocked due to snowfall, alert of Thunderstorm in many parts
औट-लुहरी हाईवे व सोलंगनाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से अभी भी 100 से अधिक सड़कें ठप हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शात छह बजे तक प्रदेश में 170 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। वहीं 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग चांजू के पास देर रात भूस्खलन से बंद हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक-दो स्थानों व तीन मार्च को अधिकांश भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। तीन मार्च को अंधड़ चलने का  भी येलो अलर्ट जारी किया है। चार व पांच मार्च को सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2, कल्पा में माइनस 0.4, शिमला 6.3, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 5.9, धर्मशाला 6.2, ऊना 8.8, नाहन 9.8, पालमपुर 5.5, सोलन 5.2, मनाली 2.2, कांगड़ा 9.0, मंडी 7.2, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 7.8, चंबा 8.1, डलहौजी 5.6, कुफरी 3.8, जुब्बड़हट्टी 8.0 और पांवटा साहिब में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


फरवरी महीने में सामान्य से 24 फीसदी बारिश कम
वहीं, प्रदेश में फरवरी के दौरान सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। एक से 28 फरवरी तक प्रदेश में 78.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 102.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन जिला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला और ऊना में सामान्य से कम बादल बरसे। सिरमौर जिला में सबसे अधिक सामान्य से 65 फीसदी, सोलन में 31, कुल्लू में 32, बिलासपुर में 11, मंडी में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई। चंबा-हमीरपुर में सामान्य से 31 फीसदी, कांगड़ा में 32, किन्नौर में 55, लाहौल-स्पीति में 38, शिमला में चार और ऊना में सात फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। उधर, जनवरी 2022 में सामान्य से 92 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed