फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Monsoon weakened in Himachal, know the forecast

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, जानिए 4 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना है।  इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: Monsoon weakened in Himachal, know the  forecast
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 31 अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना है।  इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि, 1 से 4 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ रहने से सड़कों की बहाली के कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भूस्खलन से 348 सड़कें अभी भी बंद
उधर, मंगलवार शाम तक प्रदेश की 348 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। मंडी-कुल्लू जोन में सबसे अधिक 155, शिमला में 88, हमीरपुर में 49 और कांगड़ा में 56 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 56 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। इनमें से सुंदरनगर में 20, धर्मपुर में 16, धर्मशाला में 3, कुल्लू-बिलासपुर में एक-एक, हमीरपुर में 4, बिलासपुर में 5 और सोलन में 6 योजनाएं प्रभावित हैं। ठियोग-हाटकोर्ट सड़क पर मंगलवार दोपहर भूस्खलन हुआ। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। 
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में 382 लोगों की जान गई
इस मानसून सीजन में 24 जून से 29 अगस्त तक 382 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 130 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 361 घायल हुए हैं। राज्य में 2476 घर ढह हो गए हैं। 10701 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 312 दुकानों व 5552 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8649.36 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 161 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, बिलासपुर में 34.0, चंबा में 33.9, कांगड़ा में 32.7, सुंदरनगर में 32.6, भुंतर में 32.2, मंडी में 31.8, सोलन में 31.0, धर्मशाला में 29.5, नाहन में 29.0, शिमला में 25.6 और मनाली में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। प्रदेशभर में धूप खिली रही। 

कहां कितना न्यूनतम तामपान

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 16.4, भुंतर 15.9, कल्पा 8.5, धर्मशाला 16.4, ऊना 19.2, नाहन 22.1, केलांग 6.7, पालमपुर 15.5, सोलन 14.6, मनाली 11.7, कांगड़ा 18.5, मंडी 17.1, बिलासपुर 19.9, चंबा 17.7, डलहौजी 14.2, जुब्बड़हट्टी 16.9, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 7.2, नारकंडा 10.3, रिकांगपिओ 12.3, सेऊबाग 14.5, धौलाकुआं 20.9, बरठीं 19.6, समदो 13.0, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 14.0 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एचआरटीसी के 907 रूट अभी तक प्रभावित, 100 बसें रूटों पर फंसीं

आपदा के बाद हिमाचल में एचआरटीसी के 907 रूटों पर अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। निगम की 100 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। कुल्लू डिपो के सबसे अधिक 132, रामपुर के 104, मंडी के 81 और सरकाघाट के 88 रूट प्रभावित हैं। एचआरटीसी के तारादेवी डिपो के 65 रूटों पर भर अब तक बस सेवा ठप है। मंडलीय कार्यशाला तारादेवी की 38 में से 32 वोल्वो ही संचालित हो रही हैं, जबकि 6 वोल्वो सेवाएं बंद हैं। भूस्खलन के बाद सड़कें बंद होने से विभिन्न रूटों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। सरकाघाट में सबसे अधिक 16, मंडी में 15, रामपुर में 13 जबकि कुल्लू और केलांग में 12-12 बसें रूटों पर फंसी हैं। बसें संचालित न होने और यात्रियों की संख्या कम होने से निगम को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed