फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: maximum temperature 40 °C in four cities, there is a possibility of relief from heat in these areas from June 8

Himachal Weather Update: हिमाचल के चार शहरों में पारा 40 के पार, इस दिन से दस्तक दे सकता है प्री मानसून

Mon, 06 Jun 2022 07:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

प्रदेश के चार शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। मैदानी व निचले भागों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: maximum temperature 40 °C in four cities, there is a possibility of relief from heat in these areas from June 8
हिमाचल में लगातार चढ़ रहा पारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पारा लगातार चढ़ रहा है। प्रदेश के चार शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।  प्रदेश के मैदानी व निचले भागों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में आठ जून से प्री मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार से आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 10 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 10 जून को इन क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है। ऐसे में आठ जून से प्रदेश में खराब होने वाले मौसम को प्री मानसून की बौछारों से जोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष सामान्य से छह दिन पूर्व 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। उधर, सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना, हमीरपुर, धौलाकुआं और बरठीं का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी दिन के समय सन्नाटा हो गया है। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। न्यूनतम तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के आठ क्षेत्रों ऊना, शिमला, धर्मशाला, नाहन, कांगड़ा, बिलासपुर, डलहौजी, पालमपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। 
विज्ञापन



अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 44.2, हमीरपुर 40.1, बिलासपुर 40.0, धौलाकुआं 40.7, बरठीं 40.4, कांगड़ा 39.7, नाहन 38.7, धर्मशाला 37.5, शिमला 28.4, चंबा 38.6, केलांग 22.1, पालमपुर 34.5, भुंतर 37.0, सुंदरनगर 38.7, कल्पा 25.3 और सोलन में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 20.1, सुंदरनगर 17.6, भुंतर 17.0, कल्पा 10.2, धर्मशाला 24.2, ऊना 22.7, नाहन 25.9, केलांग 8.8, पालमपुर 21.5, सोलन 17.6, मनाली 14.8, कांगड़ा 22.2, मंडी 18.6, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 19.2, चंबा 19.3, डलहौजी 20.8, कुफरी 18.0, नारकंडा 14.0, कोटखाई 9.6, रिकांगपिओ 14.7, धौलाकुआं 22.2, बरठीं 17.6, जुब्बड़हट्टी 24.2 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed