{"_id":"6262b362e97dc7034153bc32","slug":"himachal-weather-update-light-snowfall-on-the-high-peaks-of-lahaul-and-manali-then-western-disturbances-will-be-active","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 25 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, 25 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम
Fri, 22 Apr 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/मनाली
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:28 PM IST
सार
मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। सेब सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर गुरुवार रात को ताजा बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह फाहे गिरे। वहीं, येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। अन्य स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 और 26 अप्रैल को दोबारा मौसम खराब होने की संभावना है। गुरुवार रात को मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। सेब सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। रोहतांग दर्रा सहित बारालाचा, शिकुलादर्रा, धुंधी, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, कुंजम दर्रा में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 38.0 17.0
बिलासपुर 35.0 18.0
हमीरपुर 34.6 14.0
कांगड़ा 32.8 15.5
धर्मशाला 31.0 16.4
शिमला 24.2 12.0
सोलन 31.0 13.5
चंबा 31.3 12.4
कल्पा 16.2 4.5
केलांग 13.4 1.7