फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: heavyrainfall alert for three days in state, rain in shimla

Himachal Weather: हिमाचल में प्री मानसून शुरू, तीन दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Thu, 22 Jun 2023 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/उदयुपर/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/उदयुपर/सुंदरनगर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 08:57 PM IST
सार

प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई। शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली है।  

विज्ञापन
Himachal Weather update: heavyrainfall alert for three days in state, rain in shimla
शिमला में झमाझम बारिश, छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून शुरू हो गया है। 26 जून के बाद मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। बीते वर्ष सामान्य से दो दिन देरी से 28 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, 25 व 26 जून के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार सुबह 10:30 के बाद राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। शहर ने धुंध की सफेद चादर ओढ़ ली है। पूरे प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं बुधवार रात को जोगिंद्रनगर में 67, कटौला 52, पंडोह 36, भराड़ी 22, बैजनाथ 18, भरवाईं 15, रामपुर 9, ऊना 7, काहू 6 और सुंदरनगर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, मैदानी भागों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


हिमस्खलन की चपेट में आने से 100 भेड़ाें की मौत
  उधर, लाहौल को चंबा से जोड़ने वाले कुगती टॉप के समीप हिमस्खलन से उसकी चपेट में आने से 100 भेड़ाें की मौत हो गई, जबकि 60 जख्मी हो गईं। वहीं, लाहौल घाटी के रांगवे नाले में शाम 6:30 बजे अचानक जलस्तर बढ़ने से केलांग-उदयपुर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। इससे नाले के आर-पार 150 से ज्यादा वाहन फंस गए। सीमा सड़क संगठन मार्ग बहाली के कार्य में जुट गया है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल को चंबा से जोड़ने वाले कुगती टॉप के समीप हिमस्खलन  से भेड़पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना दो दिन पहले की है। उस क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल नहीं होने से भेड़पालक किसी को इसकी सूचना नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भेड़पालकों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों, भरमौर के विधायक जनक राज और प्रशासन को दी। भरमौर के भेड़पालक राहुल शर्मा ने कहा कि सुनील कुमार, जोगिंद्र कुमार, संसार चंद, फौजा और गुला 1,250 भेड़-बकरियां लेकर लाहौल की तरफ आ रहे थे। इस बीच कुगती की तरफ से हुए हिमस्खलन ने 160 भेड़-बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे 100 भेड़ों की मौत हो गई और 60 से अधिक जख्मी हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में इस बार सामान्य तारीख 26 जून को मानसून पहुंचने के आसार जताए हैं। 
 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.9, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 22.0, कल्पा 13.2, धर्मशाला 23.2, ऊना 25.0, नाहन 22.1, केलांग 11.0, पालमपुर 22.0, सोलन 20.8, मनाली 16.6, कांगड़ा 26.5, मंडी 23.3, बिलासपुर 22.0, चंबा 22.8, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुकुमसेरी 10.9, सेऊबाग 21.5, धौलाकुआं 27.9, बरठीं 25.8, मशोबरा 17.8, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 19.5 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, सुंदरनगर 33.3, भुंतर 34.7, कल्पा 26.6, धर्मशाला 27.6, ऊना 36.0, नाहन 31.4, केलांग 27.1, सोलन 29.0, मनाली 28.8, कांगड़ा 33.4, मंडी 34.6, बिलासपुर 32.0, चंबा 34.6, डलहौजी 25.5, जुब्बड़हट्टी 26.0, कुकुमसेरी 30.8, धौलाकुआं 34.4, बरठीं 33.8 और मशोबरा में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed