{"_id":"6172c9ad38f25c2f0673b854","slug":"himachal-weather-update-heavy-rainfall-alert-in-himachal-for-two-days-there-will-be-no-movement-of-trucks-beyond-atal-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, अटल टनल से आगे नहीं होगी ट्रकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, अटल टनल से आगे नहीं होगी ट्रकों की आवाजाही
Fri, 22 Oct 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:54 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश के साथ अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश के साथ अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 30.5, सुंदरनगर में 30.1, भुंतर में 29.2, कांगड़ा में 29.1, चंबा में 28.6, सोलन में 28.2, हमीरपुर में 28.0, नाहन में 26.3, धर्मशाला में 24.2, शिमला में 23.8, कल्पा में 20.1, डलहौजी में 18.2 और केलांग में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लाहौल-स्पीति: बर्फबारी से फंसे 59 सैलानियों को सुरक्षित काजा पहुंचाया
विज्ञापन
वहीं, पहली बर्फबारी के बाद फंसे सैलानियों और आम लोगों को रेस्क्यू करने के बाद अब जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में फिर से बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। घाटी में 23 और 24 अक्तूबर को बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर लाहौल-स्पीति जिले में 23 से 25 और 27 से 29 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने और बर्फबारी की आशंका है। उन्होंने कहा कि बीआरओ के मुताबिक मनाली-लेह हाइवे तीन बारालाचा पास पर बर्फबारी के कारण बंद है।
विज्ञापन
इस अलर्ट के मद्देनजर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग से आगे ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति और सैलानी खतरे वाली जगहों पर आवाजाही न करे। उपायुक्त ने विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि वे आने वाले समय में भी इस तरह के प्रतिकूल मौसम के दौरान लाहौल का रुख न करें। यदि किसी को कोई अत्यंत आवश्यक यात्रा करने की जरूरत रहती है तो भी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 94594-61355 के अलावा 01900-202509 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।