Himachal Weather: मंडी में फिर फटा बादल, कोरतंग में देर रात भारी नुकसान; हिमाचल में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पांच जिलों में बाढ़ की आशंका है। मंडी जिले में एक बार फिर से बादल फटा है। चौहारघाटी सिल्हबुधानी के कोरतंग में भारी नुकसान हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7-8 जुलाई को पूरे प्रदेश में ऑरेंज और 9 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कांगड़ा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।
इसी बीच, नादौन और कांगड़ा में दो शव मिले हैं। नादौन में ब्यास नदी के किनारे बटाली क्षेत्र में मिले शव की पहचान मंडी के पंगलियुर (सैंज) निवासी 30 वर्षीय इंद्रदेव के रूप में हुई है। एक और शव की शिनाख्त होने के बाद मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है।
शनिवार सुबह बारिश के चलते दिल्ली और चंडीगढ़ से कोई भी फ्लाइट गगल एयरपोर्ट नहीं पहुंची। चारों फ्लाइटें रद्द रहीं। इसमें इंडिगो की एक दिल्ली और एक चंडीगढ़ से फ्लाइट। वहीं, स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें दिल्ली से नहीं आई।
उधर, बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में अभी 239 सड़कें, 258 ट्रांसफॉर्मर व 289 पेयजल स्कीमें ठप हैं। सर्वाधिक 176 सड़कें मंडी जिले में अवरुद्ध हैं। इनमें सराज में 85 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में मानसून सीजन में अब तक 72 लोगों की जान गई है। 566.87 करोड़ का नुकसान आंका जा चुका है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है।
वहीं, आपदा प्रभावित मंडी के सराज, थुनाग समेत अन्य जगह शनिवार को भी सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन का राहत व बचाव अभियान जारी रहा। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के 250 जवान तैनात किए गए हैं।
मंडी जंजैहली मार्ग को थुनाग होकर लंबाथाच तक बहाल कर लिया गया है। राशन किट रैनगलू तक पहुंचाई जा रही हैं। शनिवार को दो गर्भवती महिलाओं को जंजैहली से पैदल व गाड़ी से करसोग पहुंचाया गया है। करीब आठ से दस किमी पालकी में बिठाकर सफर तय किया।
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh: A cloudburst in Seraj, Mandi, Himachal Pradesh, has damaged apple crops. Speaking about this, a local named Dinesh says, "...There has been a lot of damage. We planted a thousand plants in the garden, which was also destroyed. Some plants were 25… pic.twitter.com/VUSFBqZ3gC
— ANI (@ANI) July 6, 2025
#WATCH | Kanda, Bagsiad | BJP MP from Mandi, Kangana Ranaut visits the cloudburst and flash flood-affected Thunag area in Himachal Pradesh
— ANI (@ANI) July 6, 2025
She says, "Following the cloudburst, there is a flood-like situation here. Road connectivity is severely affected in the Thunag area and the… pic.twitter.com/jAsFnhujPu
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना भेजकर तत्काल राहत अभियान चलाया। स्थानीय स्तर पर हमने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भले ही प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें यहां जो हो रहा है, उसकी जानकारी है और केंद्र सरकार हरकत में आई है। एक सांसद के तौर पर मेरा काम फंड लाना और सरकार को जमीनी हकीकत बताना है।
#WATCH | Himachal Pradesh: BJP MP from Mandi, Kangana Ranaut says, "The central government provided immediate relief operations by sending in the forces. At the local level, we provided relief material to the affected families... Even though the Prime Minister is on a foreign… https://t.co/VoW4I4Uh4X pic.twitter.com/G9BeCHHTjF
— ANI (@ANI) July 6, 2025
विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत शुक्कर खड्ड में रविवार सुबह 10:30 बजे के करीब प्रवासी महिला पानी के सैलाब के साथ बह गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक महिला का पता नहीं लग पाया है।