फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: heavy rain and snowfall alert in state, change will come due to the activation of western disturbances

मौसम: हिमाचल में फिर भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव

Tue, 01 Feb 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 05:56 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में दो से पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, पांच फरवरी को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो फरवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather update:  heavy rain and snowfall alert in state, change will come due to the activation of western disturbances
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में दो से पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, पांच फरवरी को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में कोहरा छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 4 और 5 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.6, सुंदरनगर में 19.4, कांगड़ा-धर्मशाला में 19.0, हमीरपुर में 18.8, भुंतर में 18.7, चंबा में 18.4, नाहन में 16.8, शिमला में 11.5, कल्पा में 7.3, डलहौजी में 5.1, कुफरी में 4.4 और केलांग में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस बार जनवरी में 11 वर्षों में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। जनवरी में 173.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 93 फीसदी अधिक है। सबसे अधिक बारिश जिला सिरमौर में हुई है। जनवरी में हुई सामान्य से अधिक बारिश से प्रदेश में पेयजल स्रोत रिचार्ज हो गए हैं। कृषि और बागवानी के लिए भी बारिश-बर्फबारी को संजीवनी माना जा रहा है। प्रदेश फल-फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों को राहत मिली है। सेब के पौधों के लिए भी इससे आवश्यक नमी उपलब्ध हो रही है। चिलिंग ऑवर्स भी पूरे हो पा रहे हैं। इससे सेब की फसल के अच्छा होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, जिला कुल्लू में जनवरी माह में भारी बर्फबारी से साथ बारिश हुई है।  इस दौरान सरकार को करीब 17 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक जलशक्ति विभाग को 10.14 करोड़ तथा लोक निर्माण विभाग को 6.07 करोड़ की चपत लगी है। जिला प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                 -8.9
कल्पा                 -4.1
मनाली                 0.6
कुफरी                  1.1
सोलन                  1.4
डलहौजी               1.6
सुंदरनगर              2.3 
भुंतर                     2.7
धर्मशाला               6.2     
शिमला                 3.2
पालमपुर               3.2 
कांगड़ा                  5.0
बिलासपुर              5.5
हमीरपुर                6.0
चंबा                      4.0
जुब्बड़हट्टी            5.2    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed