फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Heavy rain alert in state for three days, People are advised to stay away from river

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
सार

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Heavy rain alert in state for three days, People are advised to stay away from river
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 5 से 7 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 8 और 9 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले में बादल झमाझम बरसे। गुरुवार को शिमला, ऊना, मनाली और नारकंडा में बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग की ओर से अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
उधर, कुल्लू जिले में सेब सीजन के बीच दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार रात से मौसम ने फिर करवट ली है। कुल्लू से लेकर लाहौल तक हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और इसका असर सेब सीजन पर भी पड़ रहा है। बारिश से हुए भूस्खलन से जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं। जिससे सेब को मंडियों में पहुंचाना बागवानों के लिए परेशानी बन गई है। बारिश से हुए भूस्खलन से औट-बंजार-सेंज हाईवे भी एक सप्ताह से भी अधिक समय से बड़े वाहनों के लिए बंद है। 
विज्ञापन


कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र                अधिकतम    न्यूनतम
ऊना               35.0            24.8
बिलासपुर        31.0            24.0
कांगड़ा            30.4           22.4
हमीरपुर            30.2          22.4
चंबा                31.0           22.3
धर्मशाला        28.2             20.2
सोलन            28.0            20.3
नाहन            00.0             21.5    
केलांग          22.6              14.0
कल्पा          22.4               15.5    
शिमला        21.0               17.0

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
धौलाकुआं           162
कसौली               110
नगरोटा सूरियां      99
नाहन                   94
कांगड़ा                64
शिमला                70
सोलन                  44
मंडी                    20
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed