Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 5 से 7 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 8 और 9 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले में बादल झमाझम बरसे। गुरुवार को शिमला, ऊना, मनाली और नारकंडा में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने के लिए कहा गया है।
कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
उधर, कुल्लू जिले में सेब सीजन के बीच दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार रात से मौसम ने फिर करवट ली है। कुल्लू से लेकर लाहौल तक हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और इसका असर सेब सीजन पर भी पड़ रहा है। बारिश से हुए भूस्खलन से जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं। जिससे सेब को मंडियों में पहुंचाना बागवानों के लिए परेशानी बन गई है। बारिश से हुए भूस्खलन से औट-बंजार-सेंज हाईवे भी एक सप्ताह से भी अधिक समय से बड़े वाहनों के लिए बंद है।
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 35.0 24.8
बिलासपुर 31.0 24.0
कांगड़ा 30.4 22.4
हमीरपुर 30.2 22.4
चंबा 31.0 22.3
धर्मशाला 28.2 20.2
सोलन 28.0 20.3
नाहन 00.0 21.5
केलांग 22.6 14.0
कल्पा 22.4 15.5
शिमला 21.0 17.0
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
धौलाकुआं 162
कसौली 110
नगरोटा सूरियां 99
नाहन 94
कांगड़ा 64
शिमला 70
सोलन 44
मंडी 20