{"_id":"623f03714448a1428746c129","slug":"himachal-weather-update-heat-wave-likely-at-isolated-pockets-over-low-and-mid-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: दस जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: दस जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा
Sat, 26 Mar 2022 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Mar 2022 06:18 PM IST
सार
तीस मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में रविवार को गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जिला के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। तीस मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, बिलासपुर 33.0, सुंदरनगर 32.0, कांगड़ा 31.1, भुंतर-चंबा 29.9, सोलन 29.5, धर्मशाला 29.0, शिमला 22.4, डलहौजी 20.9, कल्पा 20.6 और केलांग में 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.3, धर्मशाला 16.4, बिलासपुर 13.5, ऊना 13.4, हमीरपुर 13.0, कांगड़ा 12.8, डलहौजी 11.9, शिमला 11.8, मनाली 5.6, कल्पा 4.0 और केलांग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन