{"_id":"642acbb4e618326fb4079263","slug":"himachal-weather-update-frest-snowfall-started-at-atal-tunnel-rohtang-south-portal-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला, मनाली और डलहौजी में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला, मनाली और डलहौजी में बारिश
Mon, 03 Apr 2023 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:59 PM IST
सार
रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा व जलोड़ी दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ व साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा व जलोड़ी दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ व साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों का रुख न करने की हिदायत दी है। राजधानी शिमला सहित मनाली और डलहौजी के अलावा अन्य इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। छह अप्रैल तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में पांच और छह अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2, कल्पा में 2.0, कुकुमसेरी में 2.3, मनाली में 6.0, शिमला में 7.2 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
धौलाकुआं 30.8
नाहन 24.5
हमीरपुर 22.0
कांगड़ा 21.2
ऊना-बिलासपुर 21.0
चंबा 20.1
मंडी 19.4
धर्मशाला 19.0
सोलन 18.5
मनाली 12.0
शिमला 11.7