{"_id":"6296091d2ee2e86d250c75d5","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-in-eight-districts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल के आठ जिलों में बारिश के आसार, जानें चार जून तक का मौसम पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल के आठ जिलों में बारिश के आसार, जानें चार जून तक का मौसम पूर्वानुमान
Tue, 31 May 2022 05:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 May 2022 05:58 PM IST
सार
मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मौसम साफ रहा। रिज मैदान पर दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बुधवार 1 जून को बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। गुरुवार से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। दो से चार जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मौसम साफ रहा। रिज मैदान पर दिन भर धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को शिमला में बारिश के आसार जताए थे।
उधर, हिमाचल प्रदेश में मई के दौरान सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई। अन्य जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। वर्ष 2021 में मई में सामान्य से चार, 2020 में 8, 2019 में 38, 2018 में 28 और 2017 में पांच फीसदी कम बारिश हुई थी। वर्ष 2016 में मई में सामान्य से 14 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। 16 मई को ऊना में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस इस माह का सबसे अधिक पारा रहा। 24 मई को केलांग में माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 39.4 22.0
बिलासपुर 37.0 19.0
कांगड़ा 36.7 19.6
हमीरपुर 36.5 18.1
चंबा 34.8 15.1
धर्मशाला 34.0 19.2
सोलन 33.5 16.8
शिमला 26.7 17.5
कल्पा 22.8 7.0
केलांग 18.4 5.4