{"_id":"64072b6da91480caa1058ba5","slug":"himachal-weather-update-coldness-increased-due-to-rain-in-shimla-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला में ओलावृष्टि-बारिश से बढ़ी ठंडक, 8 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला में ओलावृष्टि-बारिश से बढ़ी ठंडक, 8 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ
Tue, 07 Mar 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:07 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार शाम को ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बारिश से मौसम में फिर ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार शाम को ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से फिर ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी छह दिनों तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार 8 से 13 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
उधर, मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.7, सुंदरनगर 7.8, भुंतर 6.5, कल्पा 0.8, धर्मशाला 9.4, ऊना 10.2, नाहन 13.4 , केलांग माइनस 5.2, पालमपुर 8.5, सोलन 7.0, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.4, मंडी 8.6, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 9.1, चंबा 8.6, डलहौजी 8.7, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुफरी 5.8, कुकुमसेरी माइनस 2.6, नारकंडा 4.3, कसौली 11.2, रिकांगपिओ 4.2, सेऊबाग 4.0, धौलाकुआं 11.2, बरठीं 8.1, पांवटा साहिब 13.0 और सराहन में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
डलहौजी 14.7
चंबा 27.2
कांगड़ा 27.5
धर्मशाला 26
केलांग 6.3
भुंतर 26.9
हमीरपुर 27.3
सुंदरनगर 28.2
बिलासपुर 29
रिकांगपिओ 19.6
शिमला 19.4
कसौली 24
बिलासपुर 29