फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update Cloudburst in Khaner Nullak Kullu Himachal Pradesh

Himachal Weather: कुल्लू में बादल फटा, 60 मीटर सड़क बही, पतलीकूहल में ब्यास नदी में बहा युवक

Sat, 05 Aug 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update Cloudburst in Khaner Nullak Kullu Himachal Pradesh
खनेरनाला में बादल फटने से हुई तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। कुल्लू जिले में शुक्रवार शाम को खनेरनाला में बादल फटने से खनाग-जुहड़ व टकरासी सड़क का करीब 60 मीटर हिस्सा बह गया है। वहीं, पतलीकूहल में सब्जी मंडी के पास कबाड़ इकट्ठा कर रहा एक युवक पैर फिसलने से ब्यास नदी में गिरने से बह गया, जिसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


युवक बिहार का बताया जा रहा है। उधर, जिला हमीरपुर की पंचायत डिडवीं टिक्कर में सुतराल के पास कुनाह खड्ड में गलोड़ के रहने वाले मनजीत सिंह (52) पुत्र बलदेव सिंह का शव मिला है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिरमौर जिले के सतौन में पहाड़ से मलबा गिरने से स्कूल जा रहा नौवीं का छात्र दब गया, जिसे बाइक वाले और स्थानीय लोगों ने बचाया। कुल्लू जिले के खनेरनाला में बादल फटने से रघुपुर घाटी की आठ पंचायतों का संपर्क उपमंडल व जिला मुख्यालय से कट गया है। दो पेयजल योजनाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। सड़क के बहने से यहां कई गाड़ियां फंस गईं। मंडी जिले के सराज के छतरी में बारिश से लोगों को भारी नुकसान हुआ है।

सरकाघाट की पटड़ीघाट पंचायत में भी सड़क पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। सरकाघाट, मंडी, धर्मपुर, सराज और नाचन में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते कई मकानों को खतरा बना हुआ है। सरकाघाट की धनालग पंचायत में करीब दो दर्जन घरों के आंगन, डंगे गिर गए हैं। राजधानी शिमला में शनिवार अपराह्न 3:30 बजे बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होते ही कम बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही बादल कम बरस रहे हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान हिमाचल में सामान्य से 58 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून सीजन के दौरान 24 जून से में 31 जुलाई तक हुई 56 फीसदी बारिश अब घटकर 45 फीसदी पहुंच गई है। 29 जुलाई से चार अगस्त तक प्रदेश में 28 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 66 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है।

इस एक सप्ताह के दौरान शिमला जिले को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। शिमला में सामान्य से 6 फीसदी अधिक बादल बरसे। बिलासपुर में सामान्य से 48, चंबा में 82, हमीरपुर में 75, कांगड़ा में 57, किन्नौर में 79, कुल्लू में 59, लाहौल-स्पीति में 95, मंडी में 27, सिरमौर में 57, सोलन में 31 और ऊना में 86 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। मानसून सीजन के दौरान 24 जून से पांच अगस्त तक प्रदेश में 589.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में 405.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed