फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Chances of rain and snowfall again in state, danger of avalanche, Keylong's minimum temperature is minus 13.2 degree Celsius

मौसम: हिमाचल में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, हिमस्खलन का भी खतरा, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस

Sun, 06 Feb 2022 04:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 04:32 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
himachal weather update: Chances of rain and snowfall again in state, danger of avalanche, Keylong's minimum temperature is minus 13.2 degree Celsius
शिमला में फिर बारिश बर्फबारी की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में छह से 10 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आठ व नौ फरवरी को कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी भागों के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं आज राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हैं। उधर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मनाली स्थित हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने प्रदेश के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और शिमला में हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है। सासे ने पांच जिलों की पांच रेंजों में आने वाले दिनों में यह खतरा जताया है।

विज्ञापन


इन रेंजों के 24 से ज्यादा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कभी भी हिमखंड गिर सकते हैं। इनमें कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, सोलंग, धुंधी, नेहरूकुंड, ब्यासकुंड, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, कोकसर, छतडू, बातल, काजा, ताबो, समदो, कल्पा, कड़छम, सांगला, छितकुल, नारकंडा से ठियोग, सिस्सू, तांदी, केलांग, दारचा, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला, त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, किलाड़ तथा मणिमेहश शामिल है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सासे ने प्रदेश के पांच जिलों की पांच रेंजों में हिमखंड की चेतावनी जारी की है। इन रेंजों के आसपास लोगों को न जाने की अपील की गई है, ताकि हिमखंड गिरने से कोई जानमाल का नुकसान न हो।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2, कल्पा माइनस 3.8, कुफरी -1.2, मनाली माइनस 1.8, डलहौजी 0.8, शिमला 1.2, सुंदरनगर 3.7, भुंतर 3.9, धर्मशाला 5.2, ऊना 5.2, नाहन 7.1, पामलपुर 4.0, सोलन 0.7, कांगड़ा 5.8, मंडी 5.9, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 5.6, चंबा 5.2, जुब्बड़हट्टी 3.6 और पांवटा साहिब में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed