{"_id":"622597fd748e4a05d07a65cd","slug":"himachal-weather-update-avalanche-near-atal-tunnel-south-portal-and-landslide-om-national-highway-in-bharmour-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: हिमखंड गिरने से हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से एनएच पर लगी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: हिमखंड गिरने से हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से एनएच पर लगी वाहनों की कतारें
Mon, 07 Mar 2022 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
धुंधी में गिरा हिमखंड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास धुंधी में हिमखंड गिरने से हाइवे तीन घंटों से बंद है। हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग का यातायात अवरूद्ध हो गया है। वहीं चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से एनएच बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
एसडीओ विपुल पुंज ने बताया कि सूचना मिलने पर एनएच प्रबंधन की टीमें मौके पर रवाना की गई हैं। प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। 9 और 10 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन