फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: 261 roads closed due to landslide after heavy rain, 15 cowsheds damaged

हिमाचल में मौसम खुला, भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 261 सड़कें बंद, 15 गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Fri, 24 Sep 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 
 

विज्ञापन
himachal weather update:  261 roads closed due to landslide after heavy rain, 15 cowsheds damaged
बिलासपुर में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद मौसम खुलते ही भूस्खलन होने से शुक्रवार को प्रदेश में 261 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहीं। 10 कच्चे, दो पक्के मकान और 15 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। पांच बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हुए हैं। शनिवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर में 32.5, कांगड़ा में 31.1, सुंदरनगर में 31.0, भुंतर में 30.8, हमीरपुर में 30.6, चंबा में 30.0, नाहन में 28.8, सोलन में 28.5, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 22.4, केलांग में 20.6, कल्पा में 20.4 और डलहौजी में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


राजधानी में जलसंकट गहराया तीसरे दिन भी नहीं आया पानी
उधर, राजधानी शिमला में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को तीसरे दिन पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। शनिवार को भी चौथे दिन शहर के कई इलाकों में पानी आने की कम ही उम्मीद है। पानी की सप्लाई न मिलने से परेशान लोग दिनभर कंपनी के जोन कार्यालयों में शिकायतें करते रहे। लेकिन यहां से जवाब मिला कि टैंक खाली है। पानी कब आएगा, इसका कोई पता नहीं। शहर के सार्वजनिक शौचालयों में भी पानी खत्म हो गया है, इनमें टैंकरों से सप्लाई देनी पड़ रही है। पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि परियोजना में गाद के चलते लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पंपिंग ठप रही। परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकार ने तीन योजनाओं के नाम बदले, सैकड़ों पद भरने की मंजूरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


गुम्मा, कोटी बरांडी में भी गाद आने से सप्लाई घटी है। शुक्रवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को महज 25.57 एमएलडी पानी मिला है। पानी न मिलने के कारण रिज टैंक से सुबह सिर्फ मालरोड एरिया में पानी की सप्लाई दी गई। इसके बाद टैंक खाली हो गया। शाम तक इससे कोई सप्लाई नहीं दी गई। छोटा शिमला और चौड़ा मैदान जोन के स्टोरेज टैंक भी खाली पड़े हैं। पेयजल कंपनी ने कहा कि गिरि से सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुम्मा से सप्लाई बढ़ाई जा रही है। शनिवार को उन इलाकों में सप्लाई दी जाएगी जहां शुक्रवार तीसरे दिन भी सप्लाई नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed