Himachal: प्रदेश भर में खिली धूप, दुश्वारियां बरकरार, 200 सड़कें अवरुद्ध, 284 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम तो खुल गया है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम तक 200 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 284 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। लाहौल-स्पीति में 140, चंबा में 32, कुल्लू में 10, मंडी-शिमला में छह-छह, सिरमौर में तीन, कांगड़ा में दो और किन्नौर में एक सड़क ठप रही। जिला चंबा में 272 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया है। लाहौल-स्पीति में भी 12 ट्रांसफार्मर ठप हैं। चंबा में 20 और लाहौल-स्पीति में दो पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग - 11.2
नारकंडा 1.7
कल्पा - 3.4
कुफरी 3.4
मनाली 0.4
डलहौजी 3.5
शिमला 4.8
रिकांगपिओ -0.8
सराहन 1.0
धर्मशाला 6.2
ऊना 5.0