{"_id":"63c413e6a7aefb685c651485","slug":"himachal-weather-update-178-roads-blocked-after-snowfall-blackout-in-many-areas-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: बर्फबारी से प्रदेश भर में 178 सड़कें ठप, कई क्षेत्रों में बिजली-पानी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: बर्फबारी से प्रदेश भर में 178 सड़कें ठप, कई क्षेत्रों में बिजली-पानी गुल
Sun, 15 Jan 2023 08:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:26 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को सुबह व शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
चौपाल-शिमला मार्ग पर खिड़की में हुआ हिमपात।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहा। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते रविवार शाम तक प्रदेश में 178 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। पानी की 8 योजनाएं और 5 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। इससे कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित रही। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे जिला मंडी के चार मील के पास भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहा। शाम चार बजे इसे एक तरफा (वन-वे) वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व सोलन के कुछ क्षेत्रों में 16 और 17 जनवरी को सुबह व शाम के समय धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 जनवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। चौपाल में बर्फबारी होने से बंद चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग यातायात के लिए खुल गया है।
विज्ञापन
चौपाल क्षेत्र में विभिन्न संपर्क मार्ग खिड़की-मड़ोग, पुजारली-माटल, सरांह, चौपाल-झिन्ना, झोखड सहित कई अन्य संपर्क मार्गों पर एचआरटीसी की बस सेवा अभी बंद है। जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी के बाद जनजीवन सामान्य नहीं हुआ है। रविवार को पर्यटक नेहरू कुंड और सोलंगनाला पहुंचे। पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया। अटल टनल रोहतांग की तरफ पर्यटकों की आवाजाही रविवार को भी बंद रही।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 11.3
कुकुमसेरी - 7.4
कल्पा - 5.6
मनाली - 3.8
रिकांगपिओ - 2.5
नारकंडा - 1.4
भुंतर 0.3
कुफरी 0.9
शिमला 2.8
धर्मशाला 3.2