फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Una, Solan and Sundernagar nights are colder than Shimla; know the forecast till November 2.

Himachal Weather: शिमला से ठंडी ऊना, सोलन और सुंदरनगर की रातें, जानिए 2 नवंबर तक कैसा रहेगा माैसम

Mon, 27 Oct 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 01:04 PM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश भागों में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मैदानी जिलों में भी रात को ठंड बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Una, Solan and Sundernagar nights are colder than Shimla; know the forecast till November 2.
शिमला में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मैदानी जिलों में भी रात को ठंड बढ़ने लगी है।  ऊना, भुंतर, सोलन व सुंदरनगर, पालमपुर की बीत रात शिमला से ज्यादा ठंडी रही। प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है।

विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 2 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 27 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 183 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस दाैरान बिलासपुर में सामान्य से 635 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 10.7, भुंतर 9.0, कल्पा 3.8, धर्मशाला 12.0, ऊना 10.8, नाहन 15.6, केलांग -0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.5, मनाली 6.7, कांगड़ा 12.3, मंडी 13.3, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 12.7, जुब्बड़हट्टी 14.2, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी 0.4, नारकंडा 7.3, भरमाैर 9.8, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 7.2, बरठीं 14.0, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 12.3, ताबो 1.4, देहरा गोपीपुर 14.0 व बजाैरा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed