{"_id":"602b9ddf8ebc3ee91a17342e","slug":"himachal-weather-today-snowfall-and-rainfall-forecast-in-himachal-rain-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुफरी और रोहतांग समेत उंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला में गिरे फाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुफरी और रोहतांग समेत उंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला में गिरे फाहे
Tue, 16 Feb 2021 09:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में मंगलवार दोपहर बाद एकाएक मौसम बदलने से कुफरी, नारकंडा, रोहतांग, शिकारी देवी, चूड़धार और मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में भी दोपहर बाद करीब पंद्रह मिनट पहले फाहे और फिर हल्की बर्फबारी हुई लेकिन बूंदाबांदी होने से बर्फ टिक नहीं सकी। कुफरी और नारकंडा में बर्फ की चादर बिछ गई है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 21 और 22 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। अन्य क्षेत्रों में 22 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिला मंडी के शिकारी देवी में भी ताजा बर्फबारी हुई। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शिमला, कुफरी, नारकंडा में बर्फबारी शुरू हुई। शिमला में बर्फबारी के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। उधर, प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते अभी भी 76 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.0, कल्पा में माइनस 1.5, मनाली में 1.8, मंडी-सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 4.0, शिमला में 6.6, धर्मशाला में 7.0, ऊना में 7.2 और नाहन में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन