फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Monsoon likely to pick up pace from July 11, Orange alert of heavy rainfall for two days

मौसम: हिमाचल में 11 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार, दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 10 Jul 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 07:31 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में रविवार और सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Monsoon likely to pick up pace from July 11, Orange alert of heavy rainfall for two days
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार 11 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बता दें, बीते कई दिनों से विभाग की ओर से मौसम को लेकर जारी अलर्ट व पूर्वानुमान फेल ही साबित हुए हैं। हालांकि, शुक्रवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। 

विज्ञापन


राजधानी शिमला में शनिवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला बना रहा। हालांकि शनिवार को किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.6, भुंतर में 35.0, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 32.4, चंबा में 30.3, सोलन में 30.7, धर्मशाला-नाहन में 29.2, कल्पा में 26.4, केलांग में 26.2, शिमला में 25.4 और डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 29.0, बिलासपुर में 24.0, भुंतर-चंबा में 23.0, हमीरपुर में 22.6, कांगड़ा में 22.5, सोलन में 22.0, धर्मशाला में 20.6, मनाली में 19.4, शिमला में 18.5, कल्पा में 13.6 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में रविवार और सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
शुक्रवार रात को भराड़ी में 72, मलां में 63, शाहपुर में 59, काहु में 53, जोगिंद्रनगर में 49, नाहन में 42, सुंदरनगर में 41, गोहर में 32, सरकाघाट में 27, गगल में 24, धर्मशाला में 20, मंडी में 16, सुजानपुर टीहरा में 13, पालमपुर में 12, भोरंज-गुलेर में 10, संगड़ाह में 9, बिलासपुर में 7 और बंजार में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed