{"_id":"60e04d778ebc3ebf1f1f2aa0","slug":"himachal-weather-today-heavy-rainfall-alert-in-state-weather-will-be-bad-till-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में चार जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, नौ जुलाई तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में चार जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, नौ जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
Sat, 03 Jul 2021 05:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:14 PM IST
सार
शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दस बजे के बाद शहर में मौसम साफ हो गया। बीते कई दिनों से प्रदेश में पड़ रही गर्मी से शुक्रवार रात को हुई बारिश ने कुछ राहत दी।
विज्ञापन
शिमला में बारिश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। शुक्रवार रात करीब दो बजे राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दस बजे के बाद शहर में मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
बीते कई दिनों से प्रदेश में पड़ रही गर्मी से शुक्रवार रात को हुई बारिश ने कुछ राहत दी। शुक्रवार रात को नयनादेवी में 66, बंगाणा में 41, बिलासपुर में 37, धर्मशाला में 24, कसौली में 19, शिमला में 18, नाहन-कंडाघाट में 17, गगल-सुजानपुर टीहरा में 16, सोलन में 15, कुफरी-पालमपुर में 14, धर्मपुर में 12 और मनाली में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को ऊना-नाहन में न्यूनतम तापमान 22.4, धर्मशाला में 21.4, कांगड़ा में 20.1, चंबा में 18.7, मंडी में 18.1, सोलन-बिलासपुर में 17.0, शिमला में 12.9, कल्पा में 11.0, डलहौजी में 11.7 और केलांग में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 38.7
बिलासपुर 35.0
हमीरपुर 34.8
भुंतर 34.3
सुंदरनगर 33.8
कांगड़ा-नाहन 33.4
चंबा 33.0
सोलन 31.0
धर्मशाला 28.4
शिमला 24.6
कल्पा 24.4
डलहौजी 21.0
केलांग 19.4