फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rainfall alert for two days, many roads closed due to landslides in the state

मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में भूस्खलन से 126 सड़कें बंद

Fri, 23 Jul 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 07:39 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall alert for two days, many roads closed due to landslides in the state
भूस्खलन से रामपुर-शनेरी-शिंगला मार्ग छह घंटे बाधित रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वहीं, भूस्खलन होने से प्रदेशभर में 126 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार सुबह रामपुर के समीप जीरो प्वाइंट डकोलढ़ में भूस्खलन होने से रामपुर-शनेरी-शिंगला संपर्क मार्ग पर यातायात करीब छह घंटे तक ठप रहा। कुल्लू जिले में 12 सड़कों पर यातायात बंद है। भूस्खलन के साथ पेड़ों के गिरने से सड़कें बाधित रहीं। हमीरपुर के विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत सठवीं के बाड़ा गांव में दो कमरों का स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 जुलाई के लिए प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, बिलासपुर 33.0, सुंदरनगर 32.7, हमीरपुर 32.0, कांगड़ा 31.3, चंबा 31.1, सोलन 30.4, नाहन 29.3, धर्मशाला 27.8, शिमला 23.6, कल्पा 23.1, केलांग 21.2 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


नवबहार में भूस्खलन से एंबुलेंस रोड बाधित
शहर में भारी बारिश के चलते कई रास्ते और सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही बाधित हुई है। नवबहार में भूस्खलन के कारण एंबुलेंस रोड बंद हो गया है। धोबीघाट से प्राइमरी स्कूल नवबहार को जोड़ने वाले इस एंबुलेंस रोड पर मलबा गिर गया है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पार्षद मीरा शर्मा को सूचना दी। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने हाल ही में यह सड़क तैयार की है। सड़क के लिए की गई खुदाई के चलते पहाड़ी के ऊपरी तरफ बने मकान को खतरा पैदा हो गया था। अब बारिश के चलते इस मकान की नींव पर भूस्खलन हो गया है। इसका मलबा सड़क पर आ गया है। पार्षद ने कहा कि नगर निगम को सड़क बनाते समय ऐसे भवनों को बचाने के लिए रिटेनिंग वॉल लगानी चाहिए। इंजनघर वार्ड के दक्षिण विहार में भी डंगे ढहने से नुकसान हुआ है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सड़कों और रास्तों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed