फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: Heavy rainfall alert for four days in state, rain will continue till July 6

हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, छह जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल

Wed, 30 Jun 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 07:03 PM IST
सार

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Today: Heavy rainfall alert for four days in state, rain will continue till July 6
बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भारी गर्मी से अब राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में दोबारा मानसून सक्रिय होगा। एक जुलाई को प्रदेश में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। दो से छह जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक से चार जुलाई तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। छह जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और सोलन में लू चली। गुरुवार को भी इन क्षेत्रों में लू चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, बिलासपुर 38.5, मंडी 38.1, कांगड़ा 38.0, चंबा 37.3, हमीरपुर 37.2, सुंदरनगर 36.7, भुंतर 36.6, नाहन 35.5, सोलन 34.5, धर्मशाला 31.4, मनाली 29.8, शिमला 27.8, कल्पा 26.1, केलांग 25.3, डलहौजी 24.7 और कुफरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 26.5, नाहन 24.4, कांगड़ा 23.6, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 26.2, धर्मशाला 21.4 और शिमला में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को ऊना में इस माह का तीसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ।   ऊना का अधिकतम तापमान 42.2  डिग्री सेल्सियस रहा जबकि इससे पहले मंगलवार को 42 और बीते 14 जून को 43 डिग्री था। 
विज्ञापन


लगातार तीसरे वर्ष जून में सामान्य से कम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में जून में लगातार तीसरे वर्ष सामान्य से कम बादल बरसे। इस वर्ष जून में सामान्य से 16 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। इससे पूर्व वर्ष 2020 के जून में सामान्य से 35 फीसदी और 2019 में 46 फीसदी कम बारिश हुई थी। वर्ष 2018 के जून में सामान्य से 26 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 2021 में प्रदेश में मानसून 13 जून को प्रवेश किया था। सामान्य से करीब 15 दिन पहले मानसून ने इस बार प्रदेश में प्रवेश किया। प्रदेश में अभी तक वर्ष 2013 में जून में सबसे अधिक सामान्य से 143 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। वर्ष 2021 के जून में सोलन, सिरमौर, और ऊना जिले में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई। शेष जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे। नौ जून को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हुआ। ऊना में इस दिन अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed