फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rain and snowfall alert for two days, weather will remain bad till January 9

हिमाचल: दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, नौ जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

Tue, 04 Jan 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 08:16 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि नौ जनवरी तक प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। येलो अलर्ट के बीच 5 और 6 जनवरी को कई क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rain and snowfall alert for two days, weather will remain bad till January 9
पर्यटन स्थल छितकुल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से मंगलवार को कुल्लू, लाहौल, मंडी, चंबा और किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी और मनाली शहर में नए साल का पहला हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। शिमला शहर में भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। नौ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

नौ जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ रहेंगे सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि नौ जनवरी तक प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। येलो अलर्ट के बीच 5 और 6 जनवरी को कई क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम पारे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक अधिक कमी दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। केलांग का अधिकतम तापमान भी माइनस 1.5, कल्पा में 2.9, डलहौजी में 3.1, कुफरी में 5.1, शिमला में 9.3 और धर्मशाला में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


क्षेत्र                    बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा         60
पांगी                  45
सिस्सू                30
उदयपुर              25
केलांग              20


क्षेत्र                    बारिश (मिलीमीटर में)
भुंतर                    26
मनाली                 16
डलहौजी             14
कल्पा                 12
सुंदरनगर             11
शिमला                10
धर्मशाला                6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed