फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: forecast of Rainfall for three days in state, there is a thunderstorm alert in plains and middle hill areas today

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, प्रदेश में दो दिनों तक बारिश के आसार

Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चार से छह जून तक मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-अंधड़ व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
himachal weather today: forecast of Rainfall for three days in state,  there is a thunderstorm alert in plains and middle hill areas today
बारिश शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। सात जून से पूरे प्रदेश में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को ऊना में झमाझम बारिश हुई। कुल्लू के कई इलाकों में बारिश हुई। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद रोहतांग, मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, शेतीघार, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, ब्यास कुंड, मांगण कोट, दशौहर झील, भृगु झील, हामटा पास, शिरघन तुंग में ताजा हिमपात हुआ। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में मौसम मिला-जुला रहा। 

विज्ञापन


कहीं धूप खिली तो कहीं हल्के बादल छाए रहे। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 33.5, भुंतर 32.2, नाहन 30.9, बिलासपुर 30.5, चंबा 30.7, सुंदरनगर 30.1, हमीरपुर 29.0, धर्मशाला 28.6, सोलन 27.2, ऊना 27.4, शिमला 22.8, कल्पा 22.0, डलहौजी 18.9 और केलांग में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


छह से 10 जून तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में सात जून से मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 16.7, भुंतर 14.9, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.8, ऊना 23.0, 14.6, नाहन 21.0, केलांग 7.2, पालमपुर 17.4, सोलन 15.4, मनाली 11.0, कांगड़ा 19.2, मंडी 17.2, बिलासपुर 21.2, हमीरपुर 21.4, चंबा 15.0, डलहौजी 10.9 और कुफरी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर सेना की कानवाई शुरू 

मनाली-लेह मार्ग के यातायात के लिए बहाल होने के बाद सेना की कानवाई भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के सामने से गुजरने वाले वामतट फोरलेन होकर सेना के वाहनों का काफिला रवाना हुआ। दिसंबर के बाद सामरिक मार्ग पर सेना के वाहनों की मूवमेंट बढ़ गई है।

अंबाला और पठानकोट से सैन्य सामान लेकर आने वाले सेना के ये वाहन मनाली-लेह की शान बढ़ा रहे हैं। पिछले साल भारत-चीन के बीच तनाव बढ़ने से अटल टनल रोहतांग होकर सेना के वाहनों की मूवमेंट में भारी बढ़ोतरी हुई थी। इसमें सेना के हथियार और अन्य सामान ले जाया गया था। मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाने के बाद सेना के वाहनों का काफिला शुरू हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed