फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: There is a possibility of rain and snowfall again on this day, minimum temperature of four p

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, चार स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में

Mon, 25 Nov 2024 03:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

ऊंचाई वाले भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather: There is a possibility of rain and snowfall again on this day, minimum temperature of four p
हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर बिगड़ सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के पांच जिलों लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में 30 नवंबर को हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा।  उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। राज्य के चार स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

विज्ञापन


 

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद के तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।वहीं राज्य के भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्रों, बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह और सुबह के समय आगामी चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार सुबह भी मंडी व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.5, भुंतर 3.5, कल्पा 0.6, धर्मशाला 10.0, ऊना 6.2, नाहन 10.1, केलांग -4.2, पालपुर 7.0, सोलन 4.6, मनाली 2.9, कांगड़ा 7.2, मंडी 6.5, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 7.0, चंबा 6.8, डलहाैजी 7.8, कुफरी 4.5, कुकुमसेरी -7.1, नारकंडा 2.6, भरमाैर 4.9, रिकांगपिओ 3.3, सेऊबाग 3.0, धाैलाकुआं 8.2, बरठीं 5.5, समदो -1.5, सराहन 8.0, ताबो -8.0 व बजाैरा में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन

नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश
राज्य में नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नाैर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमाैर, सोलन व ऊना जिले में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि लाहाैल-स्पीति जिले में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए  प्रदेश में15 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 0.2 मिमी बारिश ही हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed