फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: there has been 77 percent less rain than normal during winter, know forecast

Himachal Weather: 1 जनवरी से अब तक सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Fri, 14 Feb 2025 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

माैसम विभाग ने आज व कल भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Himachal Weather: there has been 77 percent less rain than normal during winter, know forecast
शिमला का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शीतलहर दर्ज की गई है।  बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, बरठीं, बिलासपुर और चंबा में शीतलहर दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। 15 स्थानों पर पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग ने आज व कल भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी पांच दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 15 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना रहा। 17 फरवरी से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 व 20 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर सीजन में सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश
राज्य में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 14 फरवरी तक सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 130.3 एमएम बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.6 एमएम बारिश ही हुई है। इससे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 92, चंबा 74, हमीरपुर 89, कांगड़ा 87, किन्नाैर 90, कुल्लू 62, लाहाैल-स्पीति 72, मंडी 72, शिमला 80, सिरमाैर 87, सोलन 87 व ऊना में 90 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.1, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 1.6, कल्पा -2.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 1.0, नाहन 8.3, केलांग -7.7, पालमपुर 3.5, सोलन 3.8, मनाली -0.4, कांगड़ा 4.8, मंडी 4.1, बिलासपुर 2.7, चंबा 3.8, डलहाैजी 4.8, कुकुमसेरी -3.8, भरमाैर 2.8, सेऊबाग 1.5, धाैलाकुआं 4.3, बरठीं 1.9, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 3.7 व ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed