Himachal Weather: 1 जनवरी से अब तक सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विभाग ने आज व कल भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शीतलहर दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, बरठीं, बिलासपुर और चंबा में शीतलहर दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। 15 स्थानों पर पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। माैसम विभाग ने आज व कल भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी पांच दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 15 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना रहा। 17 फरवरी से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 व 20 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विंटर सीजन में सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश
राज्य में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 14 फरवरी तक सामान्य से 77 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 130.3 एमएम बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 29.6 एमएम बारिश ही हुई है। इससे प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 92, चंबा 74, हमीरपुर 89, कांगड़ा 87, किन्नाैर 90, कुल्लू 62, लाहाैल-स्पीति 72, मंडी 72, शिमला 80, सिरमाैर 87, सोलन 87 व ऊना में 90 फीसदी कम बारिश हुई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.1, सुंदरनगर 2.9, भुंतर 1.6, कल्पा -2.6, धर्मशाला 5.2, ऊना 1.0, नाहन 8.3, केलांग -7.7, पालमपुर 3.5, सोलन 3.8, मनाली -0.4, कांगड़ा 4.8, मंडी 4.1, बिलासपुर 2.7, चंबा 3.8, डलहाैजी 4.8, कुकुमसेरी -3.8, भरमाैर 2.8, सेऊबाग 1.5, धाैलाकुआं 4.3, बरठीं 1.9, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 3.7 व ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।