{"_id":"65c1e20c29faa8fd870cbbb0","slug":"himachal-weather-the-third-lowest-rainfall-after-1901-was-recorded-in-january-2024-data-from-the-meteorolog-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Rainfall: जनवरी में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, मौसम विभाग के आंकड़ों में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Rainfall: जनवरी में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, मौसम विभाग के आंकड़ों में खुलासा
Tue, 06 Feb 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2024 में माइनस 92 फीसदी बारिश दर्ज हुई। यह 123 साल में तीसरी सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
हिमाचल में जनवरी में सबसे कम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष जनवरी में बहुत कम बारिश दर्ज की गई। जोकि 1901 के बाद से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार तीसरी सबसे कम बारिश है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। जनवरी 2024 के दौरान राज्य में कई दिनों तक सूखा रहा। विभाग के अनुसार वर्ष 1966 में जनवरी महीने में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि 2007 में 1.3 और जनवरी 2024 में 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह इस जनवरी में माइनस 92 फीसदी बारिश हुई। यह 123 साल में तीसरी सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
वहीं, वर्ष 2020 के बाद यह अब तक की सबसे कम बारिश थी।
हिमाचल प्रदेश में 1 से 31 जनवरी 2024 तक माइनस 92 फीसदी की भारी कमी के साथ 6.8 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज हुई। जबकि इस अवधि में 85.3 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया। जिला चंबा में सबसे अधिक 13.8 मिमी वर्षा हुई। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, ऊना, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है। सिरमौर में बारिश हुई ही नहीं। हालांकि, 31 जनवरी को तीसा में 31.0, चंबा 25.2, मनाली 12.0, टिंडर 18.1 और जुब्बल में 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
जनवरी में किस वर्ष कितनी बारिश(2010-24 तक)
वर्ष बारिश(मिलीमीटर में)
2010 17.3
2011 35.1
2012 121.9
2013 75.6
2014 66
20215 68
2016 19
2017 158
2018 9
2019 87
2020 123
2021 38
2022 173
2023 87.3
2024 6.8
12 फरवरी तक मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 12 फरवरी तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 3.5, नाहन 6.1, पालमपुर 1.0, सोलन 1.6, मनाली 0.9, कांगड़ा 3.5, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 3.3, चंबा 3.0, कुफरी -1.7, कुकुमसेरी -8.6, नारकंडा -3.4, भरमौर -2.2, रिकांगपिओ -1.5, सेउबाग 2.5, समदो -8.2 और सराहन में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 12 फरवरी तक राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा -5.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 3.5, नाहन 6.1, पालमपुर 1.0, सोलन 1.6, मनाली 0.9, कांगड़ा 3.5, मंडी 4.1, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 3.3, चंबा 3.0, कुफरी -1.7, कुकुमसेरी -8.6, नारकंडा -3.4, भरमौर -2.2, रिकांगपिओ -1.5, सेउबाग 2.5, समदो -8.2 और सराहन में 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।