फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: So far 2560 houses have collapsed in the monsoon season, know the forecast till September 14

Himachal Weather: मानसून सीजन में अब तक 2560 घर ढहे, 265 की मौत, जानें 14 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Fri, 08 Sep 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 09:42 PM IST
सार

इस मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 417 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 152 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: So far 2560 houses have collapsed in the monsoon season, know the forecast till September 14
निगुलसरी में भूस्खलन से एनएच का कुछ हिस्सा गायब। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में 14 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.4, बिलासपुर 34.4, कांगड़ा-चंबा 33.3, हमीरपुर 33.1, मंडी 32.7, सोलन 32.0, नाहन 31.2, धर्मशाला 29.0, मनाली 27.2 और शिमला में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 10896 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 417 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 152 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2560 घर ढह हो गए हैं। 10896 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5689 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed