{"_id":"63e4f9c10656e53c360b4c62","slug":"himachal-weather-snowfall-on-rohtang-kunzum-pass-atal-tunnel-cloudy-in-shimla-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल पर बर्फबारी, शिमला में छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल पर बर्फबारी, शिमला में छाए रहे बादल
Thu, 09 Feb 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा, अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी हुआ है। कुल्लू-लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी हुई है। 11 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 132 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति में 119, चंबा में छह, कुल्लू में चार, कांगड़ा में दो और शिमला में एक सड़क ठप रही।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में छह और चंबा में चार पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। गुरुवार को रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर बर्फबारी हुई है। सिस्सू, कोकसर, सीबी रेंज की सभी चोटियों के अलावा मनाली की चोटियों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। गुरुवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। सोलन में अधिकतम तापमान 23.2, नाहन में 22.4, ऊना में 21.8, हमीरपुर में 21.2, कांगड़ा में 20.1, मंडी-धर्मशाला में 20.0, बिलासपुर में 19.5, भुंतर में 16.4, शिमला में 16.3, मनाली में 11.5, कल्पा में 9.2 और केलांग में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 8.1
कुकुमसेरी - 7.3
कल्पा - 2.2
रिकांगपिओ 0.2
मनाली 1.8
सोलन 3.8
धर्मशाला 8.2
शिमला 8.8