Himachal Weather: कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, ऊना में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रदेश में कुल्लू और लाहौल की चोटियों में अप्रैल में भी बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात को अटल टनल रोहतांग के साथ रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और लाहौल की चोटियों में अप्रैल में भी बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार रात को अटल टनल रोहतांग के साथ रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा व कुंजम दर्रा में दस सेंटीमीटर और बारालाचा में पांच सेंटीमीटर बर्फ रिकाॅर्ड की गई। लाहौल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू में ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों का तांता लग गया है। गुरुवार को येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।
केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस
बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, कुकुमसेरी में 0.3, कल्पा में 2.8, रिकांगपिओ में 5.9, मनाली में 8.7, भुंतर में 8.8, नारकंडा में 9.1, कुफरी में 9.8, मंडी में 10.3, सोलन में 10.6, सुंदरनगर में 10.8, शिमला में 11.8, ऊना-बिलासपुर में 12.7, चंबा में 12.6 और धर्मशाला में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.0
धौलाकुआं 33.3
बिलासपुर 32.9
बरठीं 31.8
सुंदरनगर 31.3
मंडी 30.6
नाहन 30.5
सोलन 29.2
भुंतर 29.1
धर्मशाला 26.7
शिमला 22.6
मनाली 22.5
कल्पा 17.6
केलांग 8.4