फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Snowfall in the high altitude areas of Pangi and Bharmour of Chamba, rain in the lower areas

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, रामपुर में हाईवे पर भूस्खलन, जानें कब तक खराब रहेगा माैसम

Thu, 13 Mar 2025 04:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

 जिला चंबा के पांगी और भरमौर सहित लाहाैल, किन्नाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall in the high altitude areas of Pangi and Bharmour of Chamba, rain in the lower areas
पांगी में बर्फबारी, रामपुर में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। जबकि निचले कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। जिला चंबा के पांगी और भरमौर सहित लाहाैल, किन्नाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। पांगी उपमंडल में बर्फबारी होने से किलाड़-लाहौल राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आधा दर्जन सड़कों पर यातायात प्रभावित है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: HP Economic Survey: हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय में 22,430 की बढ़ोतरी, जानिए आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ीं बातें
विज्ञापन


 बर्फबारी से पांगीवासियों की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही हैं। कुल्लू में 16, लाहौल-स्पीति में 121 सड़कें अभी भी ठप हैं। शिमला में बादल छाए हुए हैं। चंबा और लाहौल घाटी में बुधवार को हिमखंड गिरे। जनजातीय क्षेत्र पांगी की कुमार सड़क पर हिमखंड गिर गया। इससे सड़क बंद हो गई है। मनाली से लेेकर लाहौल तक भी जगह-जगह हिमस्खलन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में सफेद ढांक के पास हाईवे पर भूस्खलन
रामपुर बाजार के नजदीक सफेद ढांक के पास भूस्खलन होने से एनएच पांच बाधित हो गया। इससे सुबह के समय कर्मचारियों और विद्यार्थियों व अन्य लोगों को परेशानी हुई। भूस्खलन के बाद एनएच पर  दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। यहां बार-बार भूस्खलन होने से लोग परेशान हैं। इस दौरान लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करना पड़ता है। 

इतने दिनों तक खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 मार्च से 16 मार्च की शाम तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा व कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं  सिरमौर, शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 मार्च  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और अन्य भागों में भारी बारिश के आसार हैं। राज्य के पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलंग वैली और सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। 
17 मार्च को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 18 और 19 मार्च  को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

तापमान में बदलाव की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 9.4, कल्पा 2.0, धर्मशाला 6.7, ऊना 10.4, नाहन 12.8, केलांग -0.9, पालमपुर 11.0, सोलन 10.2, मनाली 6.7, कांगड़ा 12.9, मंडी 11.9, बिलासपुर 12.7, डलहाैजी 8.7, कुकुमसेरी -1.3, सेऊबाग 9.0, बरठीं 11.8, सराहन 5.0, पांवटा साहिब 17.0, देहरा गोपीपुर 15.0 व  ताबो में -5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रमुख स्थलों का यह रहा अधिकतम तापमान
मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार गया ।  बिलासपुर अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री, ऊना में 30.5, कांगड़ा में 29.1, सुंदरनगर में 28.8, मंडी में 28.6, सोलन में 28.0, नाहन में 27.5, धर्मशाला में 26.0, भुंतर में 25.1, शिमला में 21.0 और मनाली में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed