फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Rohtang, rain-hail in Kullu-Kangra

Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू-मंडी में ओलावृष्टि से नुकसान, चार दिन खराब रहेगा मौसम

Wed, 26 Apr 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall in Rohtang, rain-hail in Kullu-Kangra
लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू में ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। कांगड़ा, मंडी, भुंतर, चंबा में भी बुधवार को बादल बरसे। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को जिला कुल्लू के मझाण गांव में भारी ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन




विज्ञापन

इससे बागवानों के साथ किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सेब के साथ मटर को भारी क्षति पहुंची है। ढालपुर में अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर से मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, सराज, नाचन सहित जिले में मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना         34.8
धौलाकुआं   33.7
हमीरपुर      32.1
बिलासपुर   32.0
कांगड़ा      30.2
मंडी         29.3
नाहन        29.3
चंबा         28.7
धर्मशाला    26.0
शिमला     21.1

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 10.6, कल्पा 3.8, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.8, नाहन 17.0, केलांग 1.5, पालमपुर 13.5, सोलन 10.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 15.0, मंडी 12.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 13.6, चंबा 12.5, डलहौजी 12.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी  2.0, नारकंडा 5.1, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 15.0 , मशोबरा 9.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed