फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Shimla's minimum temperature drops, know forecast for the next week

हिमाचल में बढ़ी ठंड: छह जिलों में रात का पारा दस डिग्री से कम, दिन का तापमान भी गिरा; इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Tue, 28 Oct 2025 12:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 12:27 PM IST
सार

 शिमला में रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather:  Shimla's minimum temperature drops, know forecast for the next week
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवंबर शुरू होने से पहले ही ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। छह जिलों शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सोलन, चंबा और कुल्लू में सोमवार रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में सोमवार रात से मंगलवार तड़के तक न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि केलांग में माइनस 0.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में आए बदलाव से मैदानी इलाकों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में भी सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, इन क्षेत्रों में रात का पारा अभी दस डिग्री से अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नवंबर तक हिमाचल के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि अब राज्य में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है, जो सर्दी के आगमन का संकेत है। नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान में दो से चार डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, बिलासपुर में 28.7, धर्मशाला में 27.1, कांगड़ा में 27.0, नाहन में 26.3, मंडी में 24.7, सोलन में 24.5, शिमला में 19.8 और मनाली में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, शिमला में 9.6
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.1, कुकुमसेरी में 0.2, ताबो 1.1, कल्पा में 3.4, कुफरी में 7.9, नारकंडा में 5.7, भरमाैर में 8.1, रिकांगपिओ में 6.7, शिमला में 9.6, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 11.6, नाहन में 15.3, सोलन में 9.0, मनाली में 6.1, कांगड़ा- मंडी 13.0 और बिलासपुर में 14.8,ॉ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed