फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather: Shimla and Bhuntar recorded the highest rainfall in the last 30 years in many

Himachal: शिमला में 36 साल बाद मई में झमाझम बरसे बादल, 177 मिलीमीटर हुई बारिश

Fri, 02 Jun 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 07:38 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मई में शिमला और भुंतर में पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Himachal weather: Shimla and Bhuntar recorded the highest rainfall in the last 30 years in many
मई में बना बारिश का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मई में मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े।  राजधानी शिमला में मई में 36 साल बाद बादल झमाझम बरसे हैं। इस वर्ष मई में शहर में 177.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 1987 में इसी माह 250.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस वर्ष मई के अधिकांश दिनों में शिमला में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, मई में धर्मशाला में पहली बार सबसे कम न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन


बीते दिनों से जारी बारिश से शुक्रवार को कुछ राहत मिली। राजधानी शिमला में शाम 6:00 बजे के दौरान बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में बदले मौसम के चलते सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में 6 जून तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान कुछ भागों में बारिश व ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4 व 5 जून को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.9, सुंदरनगर 14.9, भुंतर 13.5, कल्पा 5.6, धर्मशाला 14.2, ऊना 16.2, नाहन 16.9, केलांग 3.7, पालमपुर 12.8, सोलन 14.0, कांगड़ा 16.7, मंडी 15.5, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 17.1, चंबा 15.1, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 6.7, कुकुमसेरी 5.1, नारकंडा 5.2, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 8.8, सेऊबाग 12.5, धौलाकुआं 19.4, बरठीं 17.4, मशोबरा 8.4, पावंटा साहिब 22.0, सराहन 9.0 और देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 
शुक्रवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 32.2, शिमला 18.2, डलहौजी 16.0, चंबा 26.8, केलांग 11.7, धर्मशाला 23.0, कांगड़ा 25.7, भुंतर 20.2, हमीरपुर 30.6, सुंदरनगर 21.6, बिलासपुर 23.0, कल्पा 13.5, नारकंडा 12.0 और कुफरी में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


ये भी पढ़ें: Himachal Weather Update: नित्थर में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह, रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed