{"_id":"5f280cf38ebc3e82496bc98f","slug":"himachal-weather-report-rain-forecast-till-9-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर हुआ मानसून, नौ अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का है पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर हुआ मानसून, नौ अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का है पूर्वानुमान
Mon, 03 Aug 2020 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ गया है। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को कुछ जगह बारिश होने की संभावना जताई है। पूरे प्रदेश में नौ अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, भुंतर 35.9, सुंदरनगर 33.9, कांगड़ा-बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 33.2, चंबा 32.6, सोलन 32.0, नाहन 31.0, धर्मशाला 28.8, कल्पा 26.4, शिमला-केलांग 25.0 और डलहौजी में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को नगरोटा सूरियां में 24, बैजनाथ में 21, धर्मशाला में पांच और गुलेर में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन