फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report rain and hailstorm orange alert on 11th and 12th march

अभी और सताएगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट के साथ बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Sun, 08 Mar 2020 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain and hailstorm orange alert on 11th and 12th march
- फोटो : अमर उजाला

दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार और मंगलवार को होली के दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 11 मार्च को येलो अलर्ट और 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट छह जिलों कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी किया है। ऐसे में धर्मशाला में वनडे सीरीज का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच धुलने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, शनिवार रात तक कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होती रही। रोहतांग में 45, मढ़ी-कोकसर में 30 और सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। 11 से 14 मार्च तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से रविवार को लोगों ने राहत की सांस ली। किसान और बागवान खेतों और बगीचों के प्रबंधन में जुट गए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकम तापमान दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अभी भी आनी-जलोड़ी एनएच समेत दो दर्जन सड़कें बाधित चल रही हैं। रविवार को सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग बहाली का मिशन फिर शुरू कर दिया है। 

प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान केलांग -4.3, कल्पा -2.2, डलहौजी - 0.2, कुफरी -1.6, मनाली -1.4, शिमला 2.7, सुंदरनगर 7.4, भूंतर 4.5, धर्मशाला 5.8, ऊना 8.4, नाहन 11.3, पालमपुर 6.0, कांगड़ा 8.4, मंडी 7.9, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 9.4 और चंबा 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 14.0, सुंदरनगर 22.1, भूंतर 22.0, कल 10.6, धर्मशाला 12.2, ऊना 24.4, नाहन 18.2, सोलन 20.5, कांगड़ा 22.1, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.9, चंबा 20.0, डलहौजी 4.8 और केलांग 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed