{"_id":"5ef6116d8ebc3e42ed43d75a","slug":"himachal-weather-report-raifall-forecast-in-six-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के छह जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, मैदानी क्षेत्रों में खिलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के छह जिलों में बारिश का पूर्वानुमान, मैदानी क्षेत्रों में खिलेगी धूप
Fri, 26 Jun 2020 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के सुस्त रहने के आसार हैं। 29 जून से पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा। दो जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली, जबकि सुंदरनगर, धर्मशाला और कांगड़ा में बारिश हुई। प्रदेश के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.5, हमीरपुर 37.2, ऊना में 35.4, सुंदरनगर 32.5, भुंतर 32.3, चंबा 31.8, कांगड़ा 30.8, नाहन 31.1, धर्मशाला 29.8, सोलन 29.5, शिमला 24.5, कल्पा 24.7, केलांग 23.7 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन