{"_id":"5f2ff54d566b6972152ad271","slug":"himachal-weather-report-orange-alert-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 15 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 15 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को मौसम खराब रहेगा। इस दिन प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। उधर, रविवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहे। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना में बारिश हुई। कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
शिमला 18.0, सुंदरनगर 23.8, भुंतर 23.1, कल्पा 15.5, धर्मशाला 18.4, ऊना 26.4, नाहन 25.5, केलांग 13.8, पालमपुर 21.0, सोलन 23.6, मनाली 16.6, कांगड़ा 23.6, मंडी 24.0, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.3, चंबा 22.7, डलहौजी 18.2 और कुफरी 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
वहीं, बरठीं में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शिमला 24.1, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 33.3, कल्पा 26.3, धर्मशाला 27.6, ऊना 31.0, नाहन 27.5, सोलन 30.0, कांगड़ा 27.3, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.8, चंबा 31.6, डलहौजी 20.4 और केलांग 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।