{"_id":"5e8713558ebc3e78b71310e6","slug":"himachal-weather-report-imd-shimla-weather-forecast-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के आठ जिलों में नौ तक मौसम खराब, तीन डिग्री चढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के आठ जिलों में नौ तक मौसम खराब, तीन डिग्री चढ़ा तापमान
Fri, 03 Apr 2020 04:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा। रविवार से मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों वाले आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में छह अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पूरे प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 5.0
कल्पा - 0.6
मनाली - 0.6
कुफरी 3.7
शिमला 6.8