हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन से सात मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। पांच मार्च के लिए प्रदेश के आठ जिलों शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
उधर, रविवार को शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह धूप खिली रही। दोपहर के समय मौसम खराब होने से हल्की बारिश हुई। सोलन में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। कुफरी, मनाली, केलांग और कल्पा का पारा एक बार फिर माइनस में पहुंच गया है।
शनिवार रात को रोहतांग समेत मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग में 24 घंटों में 45, कोकसर-मढ़ी में 20, जलोड़ी दर्रे में 15 और सोलंगनाला व सिस्सू में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान केलांग -5.8, कल्पा -0.4, मनाली -0.2, कुफरी -2.4, शिमला 3.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 6.1, धर्मशाला 6.8, ऊना 10.3, नाहन 11.8, पालमपुर 5.5, सोलन 5.4, कांगड़ा 7.4, मंडी 11.6, बिलासपुर 10.0, चंबा 6.3, और डलहौजी 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 14.7. सुंदरनगर 23.3, भुंतर 24.4, कल्पा 09.6, धर्मशाला 15.6, ऊना 26.0, नाहन 22.1, सोलन 21.5, कांगड़ा 23.8, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 22.4 औ डलहौजी 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
चंबा के बाद अब शिमला में भूकंप के झटके
बीते दिन चंबा के बाद रविवार को राजधानी शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.13 बजे झटके लगने से लोग कुछ देर के लिए परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई। इसका केंद्र शिमला में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। जिला शिमला में भूकंप से जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।