लाहौल के तुपचलिंग में हिमखंड गिरा, बाल-बाल बचा बौद्ध गोंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में तीन दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार को कुछ राहत रही। 16 और 17 मार्च को भी मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। उधर, मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल में हिमखंड गिरना शुरू हो गए हैं। तुपचलिंग में बौद्ध गोंपा हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानों में 21 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने मध्यम और पर्वतीय भागों में 18 से 21 तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। शनिवार शाम बर्फबारी और रविवार सुबह कोहरा जमने से फिसलन के चलते नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है।
शिमला में सुबह धूप खिली रही, जबकि बीच-बीच में बारिश की बूंदें भी गिरीं। जिला चंबा में पूरा दिन धूप खिली रही। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम खुलने के बावजूद चंबा-होली और चंबा-तीसा मार्ग दिन के समय वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। कुल्लू जिले में आंधी-तूफान में 165 घरों को नुकसान हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -8.9 डिग्री सेल्सियस और ऊना का अधिकतम तापमान सबसे अधिक ऊना 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान शिमला का 10.5, सुंदरनगर 20.9, भुंतर 21.0, कल्पा 9.0, ऊना 23.6, नाहन 18.2, सोलन 18.5, बिलासपुर 22.0 और हमीरपुर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान (डिग्री से.)
केलांग -8.9
कल्पा -3.6
कुफरी -1.3
शिमला 1.4
भुंतर 4.9
धर्मशाला 5.8
ऊना 6.8
सोलन 4.2
मंडी 9.0
हमीरपुर 8.7
चंबा 5.3