{"_id":"5db6e46d8ebc3e017a212bfb","slug":"himachal-weather-report-imd-shimla-forecast-rain-chances-from-1st-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश के आसार, माइनस से बाहर आया केलांग का न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश के आसार, माइनस से बाहर आया केलांग का न्यूनतम तापमान
Mon, 28 Oct 2019 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहली नवंबर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में हिमपात होने के आसार हैं। 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से शुष्क बने मौसम के चलते ठंड में हल्की कमी आई है। रविवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस से बाहर आकर 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा मनाली में न्यूनतम तापमान 3.8, कल्पा में 4.7, सोलन में 9.1, शिमला में 11.4 और धर्मशाला में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन