फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report heavy rain in himachal pradesh yellow and orange alert by IMD shimla

कल से बदलेगा मौसम, चार दिन अलर्ट, प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 17 Jul 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report heavy rain in himachal pradesh yellow and orange alert by IMD shimla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शनिवार से मानसून सक्रिय होगा। चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार और रविवार को प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट है। सरकार से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। 23 तक हिमाचल में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह शिमला में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल बरसे।

विज्ञापन


मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.5, ऊना 35.4, हमीरपुर 35.2, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 33.1, चंबा 31.1, नाहन-कांगड़ा 31.0, सोलन 30.5, धर्मशाला 29.4, शिमला 24.5, कल्पा 23.9, केलांग 21.9 और डलहौजी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, जिला कुल्लू में वीरवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ब्यास के साथ जिले के नदी-नालों का जलस्तर उफान पर आ गया। लारजी-सैंज मार्ग पागलनाला में आई बाढ़ से ढाई घंटे तक बंद रहा। सब्जी की दर्जनों गाड़ियां फंसी रहीं। कई मार्गों पर भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे पागलनाला में भारी मलबा आने से मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। सैंज घाटी के विभिन्न इलाकों के किसानों की टमाटर, बंद गोभी, फूलगोभी व नाशपाती से लदी करीब दो दर्जन गाड़ियां यहां फंस गईं। कुल्लू-मनाली मार्ग के साथ मनाली-लेह मार्ग पर भी हल्का भूस्खलन हुआ। जिला प्रशासन ने दो दिन तक जिले में येलो अलर्ट के चलते नदी-किनारे रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस जिले में जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट

18 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के साथ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जरी की गई है।

20 जुलाई को कुल्लू और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के साथ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जरी की गई है। 21 जुलाई को कुल्लू, सोलन और मंडी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed