{"_id":"5f09b110ffa72e6c6710b0c6","slug":"himachal-weather-report-heavy-rain-forecast-for-12-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
Sat, 11 Jul 2020 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
येलो अलर्ट के बीच शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 और 14 जुलाई को हल्की बारिश के आसार हैं। 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, बिलासपुर में 34.5, हमीरपुर में 34.2, सुुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 32.7, कांगड़ा में 32.2, चंबा में 31.7, सोलन में 31.5, नाहन में 31.0, धर्मशाला में 29.4, कल्पा में 26.0, शिमला में 23.7, केलांग में 23.9 और डलहौजी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन