फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report heavy rain and snowfall alert for next three days

हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कल से कई जगह भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 13 Nov 2020 12:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report heavy rain and snowfall alert for next three days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। शनिवार को दिवाली के अवसर पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 15 नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेेश में 18 नवंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बीते करीब डेढ़ माह से बारिश नहीं हुई है। शुष्क ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। किसानी-बागवानी करने वालों को भी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश में 13 से 18 नवंबर तक के लिए जारी हुए मौसम के पूर्वानुमान से कई लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। उधर, वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में गुरुवार को हल्की धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग     -1.7
कल्पा     2.1
मनाली     2.6
भुंतर     5.3
सोलन    5.5
सुंदरनगर    6.0
ऊना     8.0
शिमला    9.0 
धर्मशाला    10.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed